संवाददाता मोहम्मद शादान
नगीना
बिजनौर चोरी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने बनाई गई योजना हुई कारगार साबित सभी co को पुलिस टीम के साथ रात्रि पैदल गश्त के आदेश इसी कड़ी में ।कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के चलते नगीना क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी नगीना पुलिस टीम के साथ रात्रि में गांव गांव जाकर पैदल गश्त करते व ग्रामीणों को जागरूक करते नज़र आए तथा गांव में ग्रामीण अपनाप को सुरक्षित महसूस कर रहे रहे है चोरों में पुलिस का खौफ साफ तौर पर देखा जा रहा है पैदल गश्त के बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया तथा आदेश दिए रात में संधिक्त व्यक्ति व संदिग्ध वाहन को पूर्ण तरीके से चेक किया जाए जिसको लेकर गांव गांव सत्तारवाला के लोगों ने नगीना पुलिस व पुलिस अधीक्षक बिजनौर की जमकर तारीफ की जिसको हमारी टीम ने कैमरे में क़ैद किया। नगीना पुलिस और नगीना देहात पुलिस थाना अध्यक्ष और चौकी इंचार्ज ललित कुमार शर्मा जो की रात को हर गांव में जाकर जो पुलिस समितियां हैं उनको जागरुक करते हैं और कोई भी हलचल हो तुरंत पुलिस को सूचना दें इस जज्बे को हमारे चैनल की टीम दिल से सैल्यूट करती है

1/सर्द रात की खामोशी में नगीना पुलिस का पहरा अपराधियों पर वार
2/कड़ाके की ठंड के चलते रात में पैदल गश्त करती नगीना पुलिस ग्रामीण रात में निडर।
3/अपराधियों में डर जनता में पुलिस का भरोसा।

स्वाधीन दर्पण न्यूज। 02–01–25
संवाददाता,मोहम्मद शादान
अबू अली इब्न सीना के नाम से प्रसिद्ध बुखारा राज्य चिकित्सा संस्थान में अंतरराष्ट्रीय छात्रों द्वारा “चिकित्सक शपथ” ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भविष्य के चिकित्सकों के पेशेवर कर्तव्य, मानव स्वास्थ्य और जीवन के प्रति उनकी जिम्मेदारी पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में संस्थान के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत और शपथ लेने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में निम्न देशों के छात्र शामिल हैं:


भारत — लगभग 1000,
जॉर्डन — लगभग 60,
मिस्र — 50,
पाकिस्तान — 10,
चीन — 1,
तुर्की — 3,
तुर्कमेनिस्तान — 6,
ताजिकिस्तान — 2,
अमेरिका — 1,
इंग्लैंड — 1,
अज़रबैजान — 2,
ईरान — 1।


आपको बताते चले इसी संस्थान में अध्ययनरत नगीना का नाम रोशन कर रहे नगीना काज़ी सराय निवासी अली आबिद भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
समारोह में संस्थान के रेक्टर शुखरत तेशाएव ने भाग लिया और शपथ लेने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उनकी पढ़ाई और भविष्य के पेशेवर जीवन में सफलता की कामना की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और वैज्ञानिक सहयोग को और विकसित करने पर भी ध्यान दिया गया।
यह कार्यक्रम संस्थान में अध्ययनरत अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या और भौगोलिक विस्तार में वृद्धि को दर्शाता है।

नगीना स्वाधीन दर्पण न्यूज़।
आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश पावर निविदा कर्मचारी संघ ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर नगीना में जितेंद्र सिंह (जिलाध्यक्ष) की अध्यक्षता में नगीना बिजली घर पर धरना दिया। आपको बताते चलें नगीना विद्युत वितरण खंड के आउटसोर्सिंग कर्मचारी सैलरी टाइम पर न मिलने से नाराज दिखाई दिये।उन्होंने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर नगीना बिजली घर पर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया उनका कहना है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी माह के 30 दिन ड्यूटी करता है 26 दिन का वेतन पाता है ड्यूटी का कोई टाइम निर्धारित नहीं है प्रातः 8:00 बजे से 24 घंटे तक ड्यूटी का कोई टाइम निश्चित नहीं है उसके बाद भी सैलरी टाइम पर न मिलने पर हम लोगों के परिवार का पालन पोषण कैसे होगा बच्चों की फीस कैसे भरी जाएगी गैस सिलेंडर व व्रृध मां-बाप की दवाइयां कैसे खरीदी जाएगी कर्मचारियों ने बताया कि हम लोगों में कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जिनको चार-चार महीने से तीन-तीन महीने से सैलरी प्राप्त नहीं हुई।
इन सभी समस्याओं से अवगत करते हुए कर्मचारियों ने एक प्रार्थना पत्र अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण नगीना जनपद बिजनौर को दिया साथ ही साथ समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे हैं जितेंद्र सिंह नीरज कुमार सोनू जितेंद्र सिंह मनोज कुमार देवराज सिंह सुंदर कुमार विनोद कुमार अरुण कुमार हिमांशु कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।